मऊ

मऊ 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मऊ स्थित कम्युनिटी हॉल में उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गरिमामय माहौल में ध्वजारोहण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मऊ स्थित कम्युनिटी हॉल में उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गरिमामय माहौल में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को नमन करते हुए जनपदवासियों से ‘विकसित भारत’ के निर्माण में बढ़-चढ़कर योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनमोहक रंगोली प्रस्तुत की गई। जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ए.के. शर्मा ने 1857 की क्रांति के जनपदीय नायक खड़क सिंह व हुलास सिंह, मधुबन शहीद स्मारक के अमर बलिदानियों, पिपरीडीह घटना तथा पूर्व मंत्री कल्पनाथ राय व चंद्रदेव राय के ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का विकसित राष्ट्र बनना निश्चित है।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन, पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, सीडीओ विवेक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम अमरेंद्र कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक और स्कूली बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया।
लखीमपुर खीरी: थाना शारदा नगर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवसhttps://t.co/QRxvJL7H9p
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 15, 2026






















