बांसी: शार्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, बुजुर्ग अंदर फंसे; पुलिस और दमकल की टीम रेस्क्यू में जुटी

बांसी

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पालिका बांसी के श्याम नगर वार्ड में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। यह हादसा स्थानीय निवासी अश्वनी अग्रहरी के घर पर हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

अचानक उठी लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के वक्त परिवार के सदस्य मकान के अंदर मौजूद थे। स्थानीय निवासियों और पड़ोसियों की मुस्तैदी से परिवार के अधिकांश लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक परिवार के एक बुजुर्ग व्यक्ति मकान के अंदर ही फंसे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और अग्नि शमन की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत व बचाव कार्य तेज गति से जारी है और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के साथ-साथ अंदर फंसे बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.