बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर क्षेत्र में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर क्षेत्र में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर ब्लॉक कार्यालय, पंजाब नेशनल बैंक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु अस्पताल, साधन सहकारी समिति तथा कृषि विभाग के कार्यालयों में पूरे आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया गया।

ब्लॉक प्रमुख और पशु चिकित्सा अधिकारी ने किया ध्वजारोहण
ब्लॉक कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान ब्लॉक प्रमुख आनंद लोधी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। वहीं पशु अस्पताल परिसर में पशु चिकित्सा अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर अस्पताल का समस्त स्टाफ और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान से देशभक्ति का माहौल
साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने-अपने प्रतिष्ठानों व घरों पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति का संदेश दिया। पूरे दानपुर क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिनभर उत्साह का माहौल बना रहा।
लखीमपुर खीरी: थाना शारदा नगर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवसhttps://t.co/QRxvJL7H9p
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 15, 2026




















