लखीमपुर खीरी: थाना शारदा नगर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी के राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के 80वें अवसर पर थाना शारदा नगर परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी के राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के 80वें अवसर पर थाना शारदा नगर परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी बृजमोहन सैनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और पुलिस बल द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई।

सच्चाई और कर्तव्यनिष्ठा का लिया संकल्प

थाना प्रभारी बृजमोहन सैनी ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को सच्चाई, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनसेवा करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य ध्येय आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।

शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बांटी गई मिठाई

इस अवसर पर उप निरीक्षक राजीव यादव, पन्नालाल सोनी, सूरज सिंह, मोहम्मद हनीफ सहित थाना परिसर का समस्त पुलिस बल मौजूद रहा। सभी अधिकारियों और जवानों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी गई और उपस्थित लोगों में मिठाई बांटी गई।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.