बृजमनगंज
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में रविवार रात पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर 28 वर्षीय युवक की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में रविवार रात पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर 28 वर्षीय युवक की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन (सिद्धार्थनगर) ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान खड़खोड़ा गांव निवासी हजारी (28) पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है, जो गांव में रहकर मछली पालन का काम करता था और अपने दो बच्चों की देखभाल करता था। ग्रामीणों के अनुसार, हजारी का दूसरी बिरादरी की एक युवती से काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था, जिसे लेकर दोनों पक्षों में पूर्व में भी विवाद हो चुका था। रविवार रात करीब 8:30 बजे युवती के परिजन हजारी के घर पहुंचे थे।
बातचीत के दौरान हिंसक झड़प
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने कुदाल से हजारी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आने से हजारी लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल सीएचसी लोटन ले गए, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
10 साल पहले गांव में आकर बसा था मृतक
स्थानीय निवासियों ने बताया कि हजारी लगभग 10 वर्ष पूर्व खड़खोड़ा गांव आया था और यहां जमीन खरीदकर स्थाई रूप से बस गया था। पत्नी से अनबन के कारण वह अलग रहती थी, जिसके चलते हजारी अकेले ही अपने दोनों बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके और अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों से प्राप्त तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष विधिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।
महराजगंज: बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में रविवार रात पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर 28 वर्षीय युवक की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। pic.twitter.com/N1VtdDEDkn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2026












