बागपत
बागपत जनपद के बड़ौत तहसील क्षेत्र के बड़ौली रोड पर मानव अधिकार युवा संगठन द्वारा एक विशाल कांवड़ सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत तहसील क्षेत्र के बड़ौली रोड पर मानव अधिकार युवा संगठन द्वारा एक विशाल कांवड़ सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। संगठन के युवा जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा के नेतृत्व में लगाए गए इस शिविर में हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे शिवभक्त कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया और उनकी नि:स्वार्थ भाव से सेवा की गई।
जलपान और चिकित्सा की रही उत्तम व्यवस्था
पवित्र श्रावण मास के उपलक्ष्य में आयोजित इस शिविर में शिवभक्तों के विश्राम के साथ-साथ जलपान, फलाहार, शुद्ध पेयजल और आपातकालीन चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की गई थी। संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ कांवड़ियों की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
‘मानव सेवा ही सर्वोपरि धर्म’
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना तथा राहगीरों व कांवड़ियों की सेवा करना ही मानव धर्म का सबसे बड़ा कर्तव्य है। संगठन भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।
ये लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सौरभ वर्मा, निखिल वर्मा, संजीव कुमार, वाशु वर्मा, जॉनी कुमार, देवेंद्र वर्मा और समाजसेवी मोहित चौहान उपस्थित रहे। इसके अलावा संगठन के अनेक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी शिविर में पहुंचकर अपना विशेष योगदान दिया।
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के जियानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सिर पर प्यार का बुखार सवार किए एक 25 वर्षीय युवक हाई-वोल्टेज ड्रामा करते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। pic.twitter.com/6pN2FYPqes
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2026












