बड़ौत: शिव शंकर कांवड़ सेवा समिति ने लधवाड़ी मोड़ पर लगाया विशाल भंडारा

बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत सावन के पावन माह में बड़ौत-लधवाड़ी मोड़ (गुफा वाले मंदिर से 500 मीटर आगे) पर शिव शंकर कांवड़ सेवा समिति की ओर से विशाल कांवड़ सेवा भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बागपत जनपद के बड़ौत सावन के पावन माह में बड़ौत-लधवाड़ी मोड़ (गुफा वाले मंदिर से 500 मीटर आगे) पर शिव शंकर कांवड़ सेवा समिति की ओर से विशाल कांवड़ सेवा भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

 

शिवभक्तों की सुविधा के लिए भंडारे में भोजन, शुद्ध पेयजल व विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है। आयोजन में किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा (बागपत) के जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रधान निवेदक की भूमिका में हैं तथा सुनील ऑटिल (नंबरदार) भी सेवा व्यवस्था में प्रमुख रूप से जुड़े हैं।

‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के बीच समिति के कार्यकर्ता श्रद्धा और उत्साह के साथ कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं। इस दौरान डॉ. राजीव खत्री, डॉ. संदीप खत्री, अचानक नाथ, महेंद्र जी, कृष्ण कुराडिया, भंडारी, काला कतलूपुर, मनदीप खत्री, रमेश कुमार, भीम भाई, डॉ. निखिल खत्री और आजाद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.