बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई राजघाट गंगा घाट पर सावन के अवसर पर स्नान करने पहुंचे एक 22 वर्षीय युवक को डूबने से सुरक्षित बचा लिया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई राजघाट गंगा घाट पर सावन के अवसर पर स्नान करने पहुंचे एक 22 वर्षीय युवक को डूबने से सुरक्षित बचा लिया गया।
सीतामढ़ी बिहार के थाना डोगरा निवासी रामकुमार (पुत्र मुंशी धार) स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर तैनात गोताखोर उमाशंकर केवट ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत गंगा में छलांग लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद रामकुमार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना की सूचना मिलते ही नरौरा थाना प्रभारी रामवीर सिंह व राजघाट चौकी प्रभारी उमाशंकर भारद्वाज मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। श्रद्धालुओं ने गोताखोर व पुलिस की तत्परता की सराहना की, वहीं प्रशासन ने लोगों से स्नान के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 12 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या के आरोपी 40 वर्षीय मोनू को पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी पर एडीजी भानु प्रताप द्वारा 24 घंटे पहले ही 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। pic.twitter.com/5k6XvqYFEZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2026













