बलिया
बलिया जनपद के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी थानों की ‘मिशन शक्ति’ केंद्र प्रभारियों व महिला कर्मचारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी थानों की ‘मिशन शक्ति’ केंद्र प्रभारियों व महिला कर्मचारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।
बैठक में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और ‘मिशन शक्ति फेज-5’ (द्वितीय चरण) के तहत चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने महिला कर्मियों को क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों व महिलाओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा गांव-गांव जाकर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक ने महिला बीट कर्मियों की बीट बुक्स का निरीक्षण किया और दायित्वों के निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि जिले में महिला सुरक्षा एवं जन-जागरूकता को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 12 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या के आरोपी 40 वर्षीय मोनू को पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी पर एडीजी भानु प्रताप द्वारा 24 घंटे पहले ही 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। pic.twitter.com/5k6XvqYFEZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2026












