महराजगंज
महराजगंज जनपद के अधिवक्ता परिषद (महराजगंज इकाई) के तत्वावधान में बुधवार को वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के अधिवक्ता परिषद (महराजगंज इकाई) के तत्वावधान में बुधवार को वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान न्याय और विधि क्षेत्र में दीर्घकाल से उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला भेंट कर उनका नागरिक अभिनंदन किया गया।
समारोह में सम्मानित होने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं में शंभू शरण पांडे, नरेंद्र नाथ, आरती सिंह, धीरेंद्र मिश्र तथा प्रमोद कुमार त्रिपाठी शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद महराजगंज इकाई के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद पांडे ने की, जबकि मंच संचालन महामंत्री सचिन चौधरी द्वारा कुशलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य व संरक्षक बी.एन. सिंह, संरक्षक रमेश कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष रविकेश तिवारी और मंत्री (आउटरीच) सुनीता जायसवाल ने विचार व्यक्त करते हुए अधिवक्ता परिषद के ध्येय तथा समाज एवं न्याय प्रणाली में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
समारोह में बड़ी संख्या में मौजूद रहे अधिवक्ता
इस गरिमामय आयोजन के दौरान राधेश्याम सिंह, आशीष त्रिपाठी, आदित्य पांडे, पवन मिश्रा, रूद्र प्रताप सिंह, सूरज वर्मा, घनश्याम पटेल, सत्येंद्रमणि त्रिपाठी, प्रतीक मिश्रा, शुभम, विष्णु प्रताप सिंह, अभिलाष मणि त्रिपाठी सहित भारी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
#महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा तहसीलदार गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती को टॉवर पर चढ़ा देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और हड़कंप मच गया। pic.twitter.com/NNoXeuKI4W
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 5, 2026












