बुलंदशह
बुलंदशह जनपद के दानपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशह जनपद के दानपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार शाम करीब 8 बजे तिल डिपो के पास की है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे केशव प्रसाद शर्मा (55) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस टीम उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दानपुर ले गई, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने की शिनाख्त, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
दौलतपुर चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान केशव प्रसाद शर्मा (पुत्र सुरेश चंद शर्मा), निवासी ग्राम डरोरा (थाना अनूपशहर, जनपद बुलंदशहर) के रूप में हुई है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, दुर्घटना के बाद फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
#महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा तहसीलदार गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती को टॉवर पर चढ़ा देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और हड़कंप मच गया। pic.twitter.com/NNoXeuKI4W
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 5, 2026












