सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के अंतर्गत मंडलीय चयन ट्रायल का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के अंतर्गत मंडलीय चयन ट्रायल का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल और बास्केटबॉल जैसे खेलों में अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और खेल ध्वज फहराकर किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी बढ़नी अरुण कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
बारिश ने डाला खलल, तकनीकी समिति ने किया चयन
दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों के बीच दोपहर बाद हुई तेज बारिश के कारण खेल मैदान में पानी भर गया, जिससे वॉलीबॉल बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला प्रभावित हुआ। डुमरियागंज और इटवा के बीच चल रहे कड़े मुकाबले को खिलाड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर रोकना पड़ा। इसके बाद जिला तकनीकी समिति ने खिलाड़ियों के पूर्व प्रदर्शन के आधार पर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन पूरा किया।
विभिन्न खेलों के परिणाम व चयनित टीमें
हॉकी (बालक वर्ग): नौगढ़ की टीम ने पहला स्थान हासिल कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि इटवा की टीम उपविजेता रही।
वॉलीबॉल व फुटबॉल (बालिका वर्ग): विकासखंड बढ़नी प्रथम स्थान पर रहा, जबकि डुमरियागंज को दूसरा स्थान मिला।
हैंडबॉल (बालक व बालिका वर्ग): विकासखंड उसका बाजार की टीम मंडलीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
फुटबॉल (बालक वर्ग): विकासखंड बढ़नी की टीम का चयन हुआ।
बास्केटबॉल: विकासखंड इटवा को जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।
मंडलीय वॉलीबॉल (बालक) टीम में चयन
प्रदर्शन के आधार पर डुमरियागंज से अहमद अली, मोहम्मद उमर, मोहम्मद तालिब, कृष्णा यादव, आशीष व साहिल तथा इटवा से मोहम्मद उस्मान, विक्रम गुप्ता, विष्णु, संजय, जुबेर और दानिश को मंडलीय टीम में जगह मिली है।
इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्र उपाध्याय, जिला व्यायाम शिक्षिका सीमा द्विवेदी, विभिन्न विकासखंडों के खेल प्रशिक्षक व अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर चयनित खिलाड़ियों को आगामी मंडलीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
#महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा तहसीलदार गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती को टॉवर पर चढ़ा देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और हड़कंप मच गया। pic.twitter.com/NNoXeuKI4W
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 5, 2026












