महराजगंज
महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा वांछित व वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फरेंदा थाना पुलिस को सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा वांछित व वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फरेंदा थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दबिश देकर वर्षों पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा के पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार (05 अगस्त 2026) को फरेंदा थाना पुलिस टीम ने क्षेत्र भ्रमण और पतारसी-सुरागरासी के दौरान अनिल कुमार गुप्ता (पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी रुदलापुर – स्टेट बैंक के पीछे, फत्तमुल टोला, वार्ड नं.-15 आनंदनगर, थाना फरेंदा) को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अनिल कुमार गुप्ता के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 1001/96 में धारा 452, 504 और 506 (भादवि) के तहत गैर-जमानती वारंट जारी था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, कांस्टेबल अनिल यादव तथा कांस्टेबल आदित्य वर्मा शामिल रहे।
#महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा तहसीलदार गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती को टॉवर पर चढ़ा देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और हड़कंप मच गया। pic.twitter.com/NNoXeuKI4W
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 5, 2026












