महराजगंज
महराजगंज 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एसएसबी महराजगंज द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को समवाय झुलनीपुर के ईटहिया स्थित पंचमुखी शिवधाम परिसर में निःशुल्क विलेज ओपीडी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एसएसबी महराजगंज द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को समवाय झुलनीपुर के ईटहिया स्थित पंचमुखी शिवधाम परिसर में निःशुल्क विलेज ओपीडी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल के चिकित्सक डॉ. संदीप कुमार ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में आए मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाएं भी प्रदान की गईं।
आयोजन से क्षेत्र के कुल 102 ग्रामीण लाभान्वित हुए, जिनमें 51 पुरुष, 28 महिलाएं और 23 बच्चे शामिल रहे। स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही डॉक्टरों ने ग्रामीणों को व्यक्तिगत स्वच्छता, नशा मुक्ति, संतुलित खानपान, स्वच्छ पेयजल के उपयोग और मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
स्थानीय निवासियों ने सीमा सुरक्षा बल की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। एसएसबी अधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।
बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के दाउदपुर में हुए मुकेश हत्याकांड में पुलिस की मुख्य आरोपियों अनिल और जितेश से मुठभेड़ हो गई। हत्या में इस्तेमाल तमंचे की बरामदगी के दौरान हुई इस मुठभेड़ में दोनों घायल बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।@bulandshahrpol pic.twitter.com/T8pp07eJsC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 5, 2026












