मऊ आईटीआई प्रवेश: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 अगस्त की गई, 48 घंटे मिलेगा संशोधन का मौका

मऊ

मऊ जनपद के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों आईटीआई में विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों आईटीआई में विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य अरुण यादव ने बताया कि अभ्यर्थी अब 7 अगस्त की रात 12 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

यह अवसर शैक्षणिक सत्र के तहत राजकीय आईटीआई, टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से संचालित राजकीय एवं निजी संस्थानों तथा पीपीपी मॉडल पर संचालित संस्थानों के विभिन्न दीर्घकालीन व्यवसायों के लिए दिया गया है। प्रधानाचार्य के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने फॉर्म में हुई गलतियों को सुधारने के लिए 48 घंटे (दो दिन) का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

प्रवेश पंजीकरण शुल्क सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये, अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 250 रुपये तथा सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये तय किया गया है। प्रधानाचार्य ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है। प्रवेश से जुड़ी विस्तृत नियमावली और दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.