बलिया:नियमित खान-पान व संयमित जीवन शैली से टीबी को हराना आसान, अभय नारायण राय

बलिया

बलिया जनपद में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय सभागार में गोद लिए गए क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय सभागार में गोद लिए गए क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष व सीएमओ अभय नारायण राय तथा एसीएमओ डॉ. आनंद कुमार ने संयुक्त रूप से टीबी मरीजों को पूरक आहार की किट सौंपी।

बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए सीएमओ अभय नारायण राय ने कहा कि ‘टीबी मुक्त भारत’ के सपने को साकार करने के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने मरीजों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि टीबी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है; सही समय पर नियमित दवाओं के सेवन, खान-पान और संयमित जीवन शैली से इसे पूरी तरह मात दी जा सकती है। उन्होंने टीबी पीड़ितों के साथ अपनत्व और सम्मानजनक व्यवहार करने की अपील की तथा खुद मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य व इलाज का जायजा लिया।

कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार ने कहा कि टीबी को समाज से खत्म करने के लिए व्यापक जन-जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने टीबी रोगियों के साथ होने वाले भेदभाव को गलत बताते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी के इस सामाजिक कार्य की सराहना की।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. साकेत बिहारी ने बताया कि जिले में अब तक 2,758 क्षय रोगियों को पोषण पोटली उपलब्ध कराई जा चुकी है, जबकि वर्तमान में 537 अन्य रोगियों को सहायता दी जानी प्रक्रियाधीन है। रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला समन्वयक शैलेंद्र पांडेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पोटली में दिए गए पौष्टिक सामानों के सही इस्तेमाल की जानकारी दी।

इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. योगेंद्र दास, डिप्टी सीएमओ डॉ. अरविंद चौधरी, डीपीएम राजशेखर, रेड क्रॉस सभापति विजय कुमार शर्मा, अनुराग पांडेय, आशीष सिंह, अवनीश चतुर्वेदी, अभिषेक सिंह और सुमित कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग व संस्था के कई पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.