महराजगंज:फरेंदा पुलिस का बड़ा एक्शन,60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 18-20 कुंतल लहन मौके पर नष्ट; 3 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

फरेंदा (महराजगंज)

महराजगंज जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फरेंदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फरेंदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने छापेमारी कर मौके से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करने के साथ ही शराब बनाने के लिए तैयार किया गया लगभग 18 से 20 कुंतल लहन नष्ट करा दिया। मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर ग्राम निरनाम पश्चिमी टोला नगेशरपुर में अचानक दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से शराब बनाने के उपकरण और 60 लीटर कच्ची शराब जब्त की, वहीं भारी मात्रा में मिले लहन को मौके पर ही बहाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

पुराने अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा

मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शिवशंकर यादव उर्फ सिनक (निवासी सिधवार), कुसमावती व प्रमिला साहनी (निवासी नगेशरपुर) और मालती (निवासी गुदरीपुर) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी शिवशंकर यादव पर आबकारी अधिनियम के अलावा कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं महिला आरोपी कुसमावती और मालती के खिलाफ भी पूर्व में आबकारी कानून के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री में लिप्त माफियाओं के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस सफल छापेमारी अभियान में उपनिरीक्षक गोविंद यादव, शैलेश सिंह, विजयशंकर यादव, कलीमुल्लाह खान, अमित कुमार मौर्य सहित पुलिस बल के महिला व पुरुष कांस्टेबल मुस्तैद रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.