सिसवा बाजार: महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में बुधवार को 50 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में बुधवार को 50 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों व आमजन को क्षय रोग टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य मृगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि टीबी एक गंभीर बीमारी अवश्य है, लेकिन सही समय पर जांच और नियमित इलाज से यह पूर्णतः साध्य है। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स से आह्वान किया कि वे समाज में टीबी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाएं।

वहीं, एएनओ सुनील कुमार ने टीबी के प्रमुख लक्षणों की जानकारी देते हुए बताया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन घटना और रात में पसीना आना इसके मुख्य संकेत हो सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी सरकारी अस्पतालों में टीबी की जांच व इलाज पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध है।

कार्यक्रम के समापन पर एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राओं ने टीबी मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की शपथ ली। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.