मऊ
मऊ जनपद के पीएम श्री विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के पीएम श्री विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान विद्यालय परिसरों की सुरक्षा, आगंतुकों की सख्त निगरानी और नियमित निरीक्षण को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक पीएम श्री विद्यालय में सुरक्षा कर्मियों की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित की जाए। मुख्य प्रवेश द्वार पर आने वाले हर व्यक्ति का नाम, पहचान पत्र विवरण और आने-जाने का समय आगंतुक पंजिका में दर्ज करना अनिवार्य होगा। डीएम ने सुरक्षा कर्मियों को स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर कक्ष, पुस्तकालय और अन्य महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की चोरी या तोड़फोड़ को रोका जा सके।
डीएम ने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखने पर तुरंत स्थानीय पुलिस व प्रबंधन को सूचित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के दाउदपुर में हुए मुकेश हत्याकांड में पुलिस की मुख्य आरोपियों अनिल और जितेश से मुठभेड़ हो गई। हत्या में इस्तेमाल तमंचे की बरामदगी के दौरान हुई इस मुठभेड़ में दोनों घायल बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।@bulandshahrpol pic.twitter.com/T8pp07eJsC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 5, 2026












