बुलंदशहर
बुलंदशहर एल.डी.ए.वी. इंटर कॉलेज अनूपशहर में ‘उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड’ के तत्वावधान में तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर एल.डी.ए.वी. इंटर कॉलेज अनूपशहर में ‘उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड’ के तत्वावधान में तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कब/बुलबुल एवं स्काउट/गाइड प्रतिभागियों को सेवा, अनुशासन, सहयोग, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रवक्ता अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि स्काउटिंग केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि संस्कारों एवं जीवन-मूल्यों की एक सशक्त पाठशाला है। यह युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्काउटिंग के आदर्शों को दैनिक जीवन में उतारने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों के चरित्र निर्माण, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए विविध गतिविधियां कराई गईं।

इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) पवन कुमार, जिला प्रशिक्षण आयुक्त अनिल कुमार, वरिष्ठ सहायक लीडर ट्रेनर ओ.पी. हंस, शिक्षक राममोहन, गजनेश सिंह, दिगम्बर सिंह, कौटिल्य चौहान और बहादुर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के दाउदपुर में हुए मुकेश हत्याकांड में पुलिस की मुख्य आरोपियों अनिल और जितेश से मुठभेड़ हो गई। हत्या में इस्तेमाल तमंचे की बरामदगी के दौरान हुई इस मुठभेड़ में दोनों घायल बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।@bulandshahrpol pic.twitter.com/T8pp07eJsC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 5, 2026













