बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर स्थित गंगा वाटिका में 5 अगस्त को समाजवादी पार्टी के प्रमुख स्तंभ और ‘छोटे लोहिया’ के नाम से विख्यात स्व. जनेश्वर मिश्र जी की जयंती सादगी एवं उत्साह के साथ मनाई गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर स्थित गंगा वाटिका में 5 अगस्त को समाजवादी पार्टी के प्रमुख स्तंभ और ‘छोटे लोहिया’ के नाम से विख्यात स्व. जनेश्वर मिश्र जी की जयंती सादगी एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि जनेश्वर मिश्र जी जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर सदैव गरीबों, शोषितों और वंचितों के मसीहा रहे। उन्होंने संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर समाजवादी आंदोलन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
अनूपशहर विधानसभा 67 से सपा नेत्री कुसुम शर्मा ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज बेरोजगारी चरम पर है, खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं और व्यापारी वर्ग बेहाल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि जनेश्वर मिश्र जी के पदचिह्नों पर चलते हुए संगठन को मजबूत करें और आगामी चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प पूरा करें।
बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के दाउदपुर में हुए मुकेश हत्याकांड में पुलिस की मुख्य आरोपियों अनिल और जितेश से मुठभेड़ हो गई। हत्या में इस्तेमाल तमंचे की बरामदगी के दौरान हुई इस मुठभेड़ में दोनों घायल बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।@bulandshahrpol pic.twitter.com/T8pp07eJsC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 5, 2026













