जौनपुर: बरगुदर पुल पर साइकिल व चप्पल मिली, सई नदी में बीएससी की छात्रा की तलाश तेज

जौनपुर

जौनपुर जनपद के सिकरारा थाना क्षेत्र के बरगुदर पुल से बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के सिकरारा थाना क्षेत्र के बरगुदर पुल से बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुल पर लावारिस हालत में साइकिल और चप्पल मिलने के बाद छात्रा के सई नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है।

लापता छात्रा की पहचान डीह जहाँनिया गांव निवासी मुन्ना लाल प्रजापति की 17 वर्षीय पुत्री श्वेता प्रजापति के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद सिकरारा थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से सई नदी तथा उसके आसपास के तटीय इलाकों में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

घटना स्थल पर ग्राम प्रधान जितेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया। समाचार लिखे जाने तक छात्रा का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

सिकरारा पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया नदी में छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि कारणों की जांच जारी है। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ने जनता से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और पुलिस जांच में सहयोग बनाए रखें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.