बुलंदशहर: जिरौली-बक्सरा मार्ग पर गंदगी और अतिक्रमण से हादसे, ग्रामीणों में रोष

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के जिरौली-बक्सरा संपर्क मार्ग पर बदहाली का आलम है। सड़क किनारे जमा कूड़ा-कचरा, घूरे और अतिक्रमण के कारण मार्ग संकरा हो चुका है, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के जिरौली-बक्सरा संपर्क मार्ग पर बदहाली का आलम है। सड़क किनारे जमा कूड़ा-कचरा, घूरे और अतिक्रमण के कारण मार्ग संकरा हो चुका है, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।

हाल ही में हुए एक और हादसे के बाद स्थानीय निवासियों में स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भारी नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि संकरे मार्ग के चलते वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि समय रहते गंदगी और अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

कोटला ग्राम प्रधान भूरा सिंह, पूर्व प्रधान पन्नालाल, बिल्लू सिंह, पूर्व प्रधान कृष्णपाल सिंह शर्मा और पूर्व प्रधान राहुल चौधरी समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार प्रशासन, ग्राम प्रधान राजपाल सिंह व ग्राम सचिव सोमवीर सिंह को सूचित किया गया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने तत्काल सफाई और अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

उधर, मामले में ग्राम सचिव सोमवीर सिंह ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में आया है। जल्द ही सड़क किनारे से गंदगी हटवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.