जौनपुर: जिलाधिकारी ने आधार सेवाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश, बच्चों के नामांकन और बायोमेट्रिक अपडेट पर जोर

जौनपुर

जौनपुर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आधार नामांकन एवं अद्यतन (अपडेट) कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आधार नामांकन एवं अद्यतन (अपडेट) कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जनपद में आधार सेवाओं की प्रगति, 0 से 5 वर्ष के बच्चों के नामांकन, 5 से 7 वर्ष व 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट तथा आधार केंद्रों के संचालन की गहन समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि नामांकन व अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के कार्य में तेजी लाते हुए हर पात्र नागरिक को समयबद्ध सेवाएं दी जाएं। उन्होंने विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर बल दिया।

इसके साथ ही, उन्होंने यूआईडीएआई के आधार ऐप का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि आमजन डिजिटल आधार प्रोफाइल, क्यूआर कोड सत्यापन और विवरण साझा करने जैसी सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी परमानन्द झा, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, यूआईडीएआई प्रतिनिधि और नामांकन एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.