गुलावठी में दो स्थानों पर चोरी, नकदी-जेवर और मोबाइल पार; पुलिस जांच में जुटी

बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के नगर क्षेत्र में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं से सनसनी फैल गई है। चोरों ने एक परचून व्यापारी के ठिकाने से हजारों की नकदी व जेवरात पार कर दिए, तो वहीं एक अन्य मकान से दिनदहाड़े मोबाइल फोन चुरा लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के नगर क्षेत्र में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं से सनसनी फैल गई है। चोरों ने एक परचून व्यापारी के ठिकाने से हजारों की नकदी व जेवरात पार कर दिए, तो वहीं एक अन्य मकान से दिनदहाड़े मोबाइल फोन चुरा लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पहली घटना नूरपुर की मंडैया गांव की है, जहां पीड़ित धर्मपाल सिंह की परचून दुकान व कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने 30 हजार रुपये नकद, जेवरात तथा बैंक व डाकघर के जरूरी कागजात साफ कर दिए। वहीं दूसरी घटना नरेंद्रापुरम में हुई, जहां संजीव कुमार के घर से चोरों ने दिनदहाड़े सिम कार्ड सहित मोबाइल उड़ा लिया।

मामले में पीड़ित धर्मपाल और संजीव की तहरीर पर गुलावठी पुलिस ने 4 अगस्त को अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुलावठी कोतवाल धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्धों की तलाश की जा रही है और जल्द ही दोनों घटनाओं का सफल खुलासा किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.