सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 2 अगस्त जनपद की मानव तस्करी विरोधी इकाई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बांसी स्टैंड नौगढ़ के पास लावारिस हालत में मिली 5 वर्षीय बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर 2 अगस्त जनपद की मानव तस्करी विरोधी इकाई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बांसी स्टैंड नौगढ़ के पास लावारिस हालत में मिली 5 वर्षीय बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को नौगढ़ स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास एक मासूम बच्ची को अकेले घूमते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एएचटी थाना प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह, उप-निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद, आरक्षी आशुतोष सिंह और महिला हेड कांस्टेबल प्रिया तिवारी मौके पर पहुंचे और बच्ची को थाने लाए।
पूछताछ में बच्ची ने अपना नाम मारिया, पिता का नाम मारूफ और माता का नाम नाजमा बताया। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए बच्ची के बताए पते के आधार पर उसके परिजनों की तलाश शुरू की और कुछ ही समय में उसके माता-पिता को ढूंढ निकाला।
बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने एएचटी पुलिस टीम की इस त्वरित व मानवीय कार्रवाई की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि जी का मौके पर ही निधन हो गया,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/viP8zng4sx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026













