महराजगंज: ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा रामपुर, बाबा धाम के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था

महराजगंज

जनपद महराजगंज के सावन के पावन माह में महराजगंज जनपद के रामपुर क्षेत्र से भगवान भोलेनाथ के भक्तों का एक विशाल जत्था बाबा धाम (देवघर) के लिए रवाना हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के सावन के पावन माह में महराजगंज जनपद के रामपुर क्षेत्र से भगवान भोलेनाथ के भक्तों का एक विशाल जत्था बाबा धाम (देवघर) के लिए रवाना हुआ। “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। यात्रा के प्रस्थान से पूर्व ग्रामीणों ने सभी श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

सोमवार को करेंगे भोलेनाथ का जलाभिषेक

श्रद्धालु बाबा धाम पहुंचकर सावन के पवित्र सोमवार को भगवान शिव का गंगाजल से विधिवत जलाभिषेक करेंगे तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक आस्था से ओतप्रोत इस यात्रा में सुनील गुप्ता, बबलू गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, मिंटू गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता, अनिल गुप्ता, संदीप गुप्ता, संतोष गुप्ता और नीरज गुप्ता सहित दर्जनों शिवभक्त शामिल हैं।

क्षेत्र में बना भक्ति का माहौल

शिवभक्तों ने कहा कि बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक का सौभाग्य जीवन का सबसे बड़ा आध्यात्मिक अनुभव है। रवानगी के दौरान पूरे मार्ग पर ‘बोल बम’ का जयघोष गूंजता रहा। स्थानीय निवासियों व परिजनों ने सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा और सफल दर्शन की कामना की।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.