जौनपुर
जौनपुर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाहगंज इकाई की नई तहसील कार्यकारिणी के लिए चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव परिणामों में अध्यक्ष पद पर इंजी. विकास सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बिंदु प्रकाश सिंह को 97 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाहगंज इकाई की नई तहसील कार्यकारिणी के लिए चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव परिणामों में अध्यक्ष पद पर इंजी. विकास सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बिंदु प्रकाश सिंह को 97 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। वहीं, मंत्री पद पर विवेक सिंह ने यशपाल को 87 मतों के अंतर से पराजित किया।
चुनाव अधिकारी सतीश कुमार (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष) की देखरेख में निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुए चुनाव में अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों की घोषणा की गई। नवगठित कार्यकारिणी में अशोक कुमार कुशवाहा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रविकांत मौर्य कनिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज पटेल उपमंत्री, राहुल मौर्य कोषाध्यक्ष और राकेश कुमार ऑडिटर निर्वाचित हुए।
परिणामों की घोषणा के बाद समर्थकों ने विजयी पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष इंजी. विकास सिंह और मंत्री विवेक सिंह ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती, कर्मचारी हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान का संकल्प दोहराया।
बुलंदशहर जनपद के छतारी क्षेत्र के ग्राम लालगढ़ी में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना मगरमच्छ आखिरकार वन विभाग के बिछाए जाल में फंस गया। सोमवार रात वन विभाग की टीम द्वारा लगाए गए बड़े पिंजरे में मगरमच्छ के कैद होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। pic.twitter.com/b3sE9VR6FG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 28, 2026












