शाहगंज में ठगी का नया खेल: नकली नोटों की गड्डी दिखाकर महिला से सोने की चेन और बालियां उड़ाईं

जौनपुर

जौनपुर जनपद के शाहगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास दो शातिर उचक्कों ने झांसा देकर एक महिला से सोने की चेन और कान की बालियां ठग लीं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के शाहगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास दो शातिर उचक्कों ने झांसा देकर एक महिला से सोने की चेन और कान की बालियां ठग लीं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात युवकों ने महिला को बातों में उलझाते हुए कहा कि “हमारी मां बन जाओ, हमारा एक परिचित पैसे लेकर आ रहा है, जिसे हम आपस में बांट लेंगे।” इसके बाद आरोपियों ने महिला को नकली नोटों की गड्डी दिखाकर झांसे में लिया और सुरक्षा का हवाला देकर उसके गहने उतरवा लिए। महिला के जेवर हाथ में आते ही दोनों ठग चंपत हो गए।

ठगी का अहसास होने पर पीड़ित महिला ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शाहगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और अजनबियों के झांसे में न आने की अपील की है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

अनूपशहर: विश्व नदी दिवस पर NCC कैडेट्स ने दिया स्वच्छ नदियों का संदेश, पोस्टर प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम,जेपी विद्या मंदिर में ‘पुनीत सागर अभियान’ के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम; चारुशी द्वितीय और राधिका ने हासिल किया तृतीय स्थान