बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम वीरपुर से घोसीपुरा जाने वाले संपर्क मार्ग पर सड़क किनारे फैले पेड़ों की डालियां राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम वीरपुर से घोसीपुरा जाने वाले संपर्क मार्ग पर सड़क किनारे फैले पेड़ों की डालियां राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई हैं। वीरपुर गांव के प्रवेश द्वार के पास स्थित एक प्लॉट में लगे पेड़ों की टहनियां सड़क पर काफी नीचे तक आ गई हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह मार्ग अलीगढ़–अनूपशहर मुख्य मार्ग को घोसीपुरा गांव से जोड़ता है। पेड़ों की शाखाएं सड़क पर झुकने के कारण शादी-विवाह के दौरान बसों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है।
समस्या से निजात पाने के लिए रामबाबू सिंह, पूर्व प्रधान फूल सिंह, वीरेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, रवि, अशोक कुमार, दीपक लोधी और नरेश गिरी सहित अन्य ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी (SDM) मनीष कुमार को प्रार्थना पत्र सौंपकर शाखाओं की छंटाई कराने की मांग की। एसडीएम मनीष कुमार ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि संबंधित विभाग को शीघ्र निर्देश देकर पेड़ों की छंटाई कराई जाएगी, ताकि मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सके।
ग्राम दौराऊ में लंबे समय से बंद पड़े सरकारी नलकूप, पानी संकट से ग्रामीण और पशुपालक परेशानhttps://t.co/sdkkOyYtDW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 25, 2026












