जौनपुर
जौनपुर जनपद के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के भलुवाही गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव उसके घर के बाहर मड़हे में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के भलुवाही गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव उसके घर के बाहर मड़हे में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान चंद्रदीप गौतम के रूप में हुई है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि चंद्रदीप की पत्नी और उसके चचेरे मामा के बीच लंबे समय से अवैध संबंध चल रहे थे। परिजनों का आरोप है कि प्यार में बाधा बनने के कारण दोनों ने मिलकर चंद्रदीप की गला दबाकर हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के नियत से शव को बाहर मड़हे में फेंक दिया।
परिजनों की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके चचेरे मामा को गिरफ्तार कर लिया है। थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम दौराऊ में लंबे समय से बंद पड़े सरकारी नलकूप, पानी संकट से ग्रामीण और पशुपालक परेशानhttps://t.co/sdkkOyYtDW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 25, 2026












