सिद्धार्थनगर: NEET व CBSE परीक्षाओं में धांधली के विरोध में कांग्रेस का विशाल कैंडल मार्च, महात्मा गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ समापन

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में छात्र-हितों, NEET एवं CBSE परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं, छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई तथा लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमलों के खिलाफ विशाल कैंडल मार्च व सत्याग्रह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में छात्र-हितों, NEET एवं CBSE परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं, छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई तथा लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमलों के खिलाफ विशाल कैंडल मार्च व सत्याग्रह का आयोजन किया गया।

नौगढ़ तहसील से गांधी प्रतिमा तक शांतिपूर्ण मार्च

यह कैंडल मार्च नौगढ़ तहसील प्रांगण से शुरू होकर नगर पालिका परिषद स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंचा। रास्ते भर हाथों में मोमबत्तियां लिए कांग्रेस पदाधिकारियों, युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से मार्च निकाल कर छात्रों के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई। गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सत्याग्रह का समापन किया गया।

कैंडल मार्च का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा आज देश का युवा और छात्र अपने भविष्य को लेकर बेहद चिंतित है। लगातार हो रही धांधलियों से शिक्षा व्यवस्था की साख पर सवाल खड़े हो गए हैं। सरकार जवाबदेही तय करने के बजाय आवाज उठाने वाले छात्रों का दमन कर रही है। कांग्रेस पार्टी पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और युवाओं के हक के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई जारी रखेगी।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें:

परीक्षा प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

पेपर लीक और धांधली के दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई हो।

छात्रों व युवाओं की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने के प्रयास तुरंत बंद हों।

इस विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च में जावेद मोकीम, अनिल सिंह अन्नू, सादिक अहमद, राजन श्रीवास्तव, पंकज चतुर्वेदी, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, अश्विनी सिंह सोलंकी, रितेश त्रिपाठी, डॉ. प्रमोद कुमार, होरी लाल श्रीवास्तव, मोबीन खान, सुदामा प्रसाद, संतोष चौधरी, रियाजउद्दीन राईनी, आशुतोष मिश्रा, जोखन प्रजापति, अकरम अली, श्याम प्रकाश पांडेय, प्रेमजीत तिवारी, शिवपूजन, भोला पांडेय, कासिम, रियाज़ मनिहार, रवि प्रजापति, शौकत अली सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और छात्र नेता उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.