महराजगंज
महराजगंज दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज उत्तर प्रदेश के निचलौल में युवाओं ने विशाल पैदल मार्च निकाला। शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई और कई निर्दोषों के घायल होने पर स्थानीय युवाओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।

सड़कों पर प्रदर्शन के बाद युवाओं ने उपजिलाधिकारी (SDM) के माध्यम से देश के शीर्ष अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन की प्रमुख मांगें
जंतर-मंतर घटना की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
घायल छात्रों को तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए।
छात्रों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का न्यायपूर्ण समाधान किया जाए।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग स्वीकार की जाए।
भविष्य में लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए कड़े निर्देश जारी हों।
युवाओं ने संविधान और न्याय प्रणाली में विश्वास जताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद जताई। वहीं, निचलौल प्रशासन ने ज्ञापन स्वीकार कर उच्च अधिकारियों तक भेजने का आश्वासन दिया है। इलाके में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
ग्राम दौराऊ में लंबे समय से बंद पड़े सरकारी नलकूप, पानी संकट से ग्रामीण और पशुपालक परेशानhttps://t.co/sdkkOyYtDW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 25, 2026













