फरेन्दा
महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों एवं चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत पुरंदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों एवं चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत पुरंदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम हरैया रघुवीर में हुई चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को अवैध तमंचे, कारतूस, चोरी के सामान और नगदी के साथ धर दबोचा।
ग्राम हरैया रघुवीर निवासी गंगाराम वर्मा (पुत्र राजेंद्र वर्मा) बीते 12 जुलाई 2026 को अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदारी में मुंडन कार्यक्रम में गए हुए थे। घर खाली देखकर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर सिलाई मशीन, गैस सिलेंडर, बर्तन, सोने-चांदी के जेवरात और नगदी पार कर दी थी। पीड़ित की तहरीर पर पुरंदरपुर थाने में मु०अ०सं० 176/2026 (धारा 305, 331(2) BNS) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
घेराबंदी कर सेमरहनी जंगल के पास से दबोचे गए आरोपी
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जांच तेज की।
शुक्रवार (24 जुलाई 2026) को तड़के करीब 02:40 बजे मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने सेमरहनी जंगल के पास घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
गोलबंद उर्फ गोली (पुत्र रामअवतार) – निवासी: ग्राम करमहवा बुजुर्ग (उम्र 32 वर्ष)
दिनेश यादव (पुत्र विसारथ) – निवासी: ग्राम बडहरा, थाना कोतवाली (उम्र 50 वर्ष)
सुजीत यादव (पुत्र रसियावन यादव) – निवासी: ग्राम करमहवा बुजुर्ग (उम्र 26 वर्ष)
अभियुक्तों के पास से बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहे और चोरी का माल बरामद किया है:
अवैध शस्त्र व कारतूस: 01 देशी तमंचा (.303 बोर), 01 देशी तमंचा (.22 एमएम), 02 जिंदा कारतूस (.303 बोर) एवं 05 जिंदा कारतूस (.22 एमएम)।
नगदी व जेवरात: ₹20,420 नगद, 01 पीली धातु की अंगूठी, 01 जोड़ी पायल और 06 सफेद धातु के सिक्के।
अन्य सामान: 02 गैस सिलेंडर, 01 मोटरसाइकिल, 03 मोबाइल, 01 LED टीवी, 05 पीतल की थाली तथा 03 पीतल के लोटे।
विधिक कार्रवाई व जेल रवानगी
पुरंदरपुर पुलिस ने मामले में धारा 305/331(3), 317(2) BNS तथा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए सभी अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।
मामले पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में चोरी, लूट व अवैध असलहा रखने वालों के खिलाफ पुलिस का यह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
More strict actions against paper leaks to come in tomorrow’s Cabinet! pic.twitter.com/NRysBukk5U
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026













