बलिया में बाढ़ व कटान को लेकर प्रशासन अलर्ट, रेड जोन के 106 गांवों में तैयारियां तेज

बलिया

बलिया जनपद के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संभावित बाढ़ और कटान से निपटने के लिए समीक्षा बैठक संपन्न हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संभावित बाढ़ और कटान से निपटने के लिए समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिले के बेल्थरारोड, सिकंदरपुर, बांसडीह, बलिया सदर और बैरिया तहसील के 106 गांव बाढ़ प्रभावित ‘रेड जोन’ में चिन्हित किए गए हैं।

डीएम ने अधिकारियों को रेड जोन वाले गांवों में तत्काल राहत केंद्र स्थापित करने, जनरेटर, भोजन, नाव, लाइफ जैकेट जैसी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। घाघरा व गंगा नदी के कटान से प्रभावित 8 संवेदनशील गांवों का संज्ञान लेते हुए डीएम ने लेखपालों को रोजाना कटान की रिपोर्ट देने और पीड़ित किसानों को अविलंब मुआवजा भुगतान करने के आदेश जारी किए।

बैरिया के गोपालनगर टाड़ी में नदी में मकान गंवाने वाले परिवारों को जमीन का पट्टा, आवास और मुआवजा देने का निर्देश दिया गया। वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी को भोजपुरवा के विस्थापित स्कूल का निरीक्षण कर मिड-डे मील जांचने को कहा गया। आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले में एनडीआरएफ, पीएसी और तीन विशेष समितियां तैनात रहेंगी। बैठक में सीडीओ आलोक कुमार समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.