महराजगंज: परसा मीर में अधूरी नाली और सड़क पर जलभराव से बढ़ी राहगीरों की मुसीबत, हादसों को न्योता दे रहे गहरे गड्ढे

महराजगंज

महराजगंज जनपद के विकास खंड मिठौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा परसा मीर में बरम बाबा स्थान के पास नाली का अधूरा निर्माण और सड़क पर जलभराव ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के विकास खंड मिठौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा परसा मीर में बरम बाबा स्थान के पास नाली का अधूरा निर्माण और सड़क पर जलभराव ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन गया है। जलजमाव के कारण सड़क टूटकर गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे आवागमन करने वाले राहगीरों और स्थानीय निवासियों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अधूरे निर्माण से बढ़ी समस्या, हादसों का शिकार हो रहे राहगीर

स्थानीय निवासी मोलई यादव, रामजतन यादव, जनार्दन चौधरी और जयराम के घरों के समीप बारिश और गंदे पानी का जलजमाव बना रहता है। ग्रामीण मोलई यादव ने बताया कि सड़क निर्माण के समय इस हिस्से को अधूरा छोड़ दिया गया था, जिसकी बाद में मरम्मत कराने की जहमत तक नहीं उठाई गई।

बरसात के दिनों में पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिसके चलते आए दिन दोपहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर फिसल जाते हैं। कई बार परिवार के साथ जा रहे लोग भी दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो चुके हैं।

नाली का मानक विहीन निर्माण, सड़क से ऊँचा ढाँचा

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लगभग छह महीने पूर्व नाली का निर्माण कार्य शुरू तो कराया गया, लेकिन उसे आज तक पूरा नहीं किया गया। नाली को कई स्थानों पर अधूरा छोड़ दिया गया है और प्लास्टर तक नहीं कराया गया।

सबसे बड़ी खामी यह है कि नाली का निर्माण सड़क के स्तर से ऊँचा कर दिया गया है। इसके चलते सड़क पर जमा पानी नाली में नहीं जा पाता और जलभराव की स्थिति और भी विकराल रूप ले लेती है।

ग्रामीणों ने की शीघ्र निस्तारण की मांग
गाँव के आक्रोशित लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि

टूटी हुई सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए।
अधूरी पड़ी नाली का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा किया जाए।
जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से स्थायी निजात मिल सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.