महराजगंज: श्यामदेउरवा में घर के बाहर सो रही महिला की सिर कूचकर निर्मम हत्या, दो संदिग्ध हिरासत में

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़वा उर्फ मुरकटिया टोला लंगड़ी गांव में शुक्रवार तड़के दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़वा उर्फ मुरकटिया टोला लंगड़ी गांव में शुक्रवार तड़के दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ घर के बाहर सो रही 40 वर्षीय महिला की सिर कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान रूखमणी 40 पत्नी शिव नारायण के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

रात में हुआ था विवाद, सुबह खून से लथपथ मिला शव

परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात गांव के ही कुछ लोगों के साथ रूखमणी का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। रात में भोजन करने के बाद वह घर के बाहर चारपाई पर सोने चली गईं। शुक्रवार सुबह जब परिजन उन्हें उठाने पहुँचे, तो उनका शव खून से लथपथ देखकर चीख-पुकार मच गई। रूखमणी के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार के गंभीर निशान थे।

चार बच्चों के सिर से उठा माँ का साया, पति मंदबुद्धि

घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। मृतका मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालती थी। उनके पति शिव नारायण मानसिक रूप से अस्वस्थ (मंदबुद्धि) हैं। इस जघन्य अपराध से परिवार के चार मासूम बच्चों गुलशन (17), आरती (14), रागनी (13) और गुलजार (10) के सिर से माँ का साया उठ गया है।

फॉरेंसिक टीम व उच्चाधिकारियों ने किया निरीक्षण, हिरासत में 2 संदिग्ध

घटना की सूचना पर श्यामदेउरवा पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और सदर क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.