महराजगंज
महराजगंज जनपद के विकासखंड निचलौल अंतर्गत ग्राम सभा सोहट सिवान में मुख्य मार्ग पर स्थित एक पुलिया की रेलिंग काफी समय से टूटी पड़ी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के विकासखंड निचलौल अंतर्गत ग्राम सभा सोहट सिवान में मुख्य मार्ग पर स्थित एक पुलिया की रेलिंग काफी समय से टूटी पड़ी है। रेलिंग न होने और एप्रोच मार्ग कच्चा होने के कारण यहां से गुजरने वाले किसानों और राहगीरों को हर पल गंभीर दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
कई बाइक व साइकिल सवार हो चुके हैं घायल
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह मार्ग गांव के लोगों के लिए खेतों तक आने-जाने का मुख्य रास्ता है। पुलिया की सुरक्षा रेलिंग टूटने और रास्ते के जर्जर होने के कारण पूर्व में भी कई साइकिल व बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर चुके हैं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। रात के अंधेरे में तथा कृषि कार्य के लिए जाते समय ग्रामीणों के खेतों व गड्ढे में गिरने का खतरा और अधिक बढ़ जाता है।
ग्रामीणों ने उठाई शीघ्र निर्माण की मांग
क्षेत्र के किसानों व राहगीरों अजय दुबे, बब्लू, रामस्वारे, मनोज, कीर्तिक, रामा देवी और सुजीत ने बताया कि पुलिया व कच्चे रास्ते की खस्ताहाल स्थिति से क्षेत्र के लोगों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों ने जिला व ब्लॉक प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि जर्जर पुलिया की रेलिंग का जीर्णोद्धार कराकर रास्ते की मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी को टाला जा सके।
जसर में चार वर्षीय बच्ची पर पालतू कुत्ते का हमला, ग्रामीणों में दहशत; कोतवाली में शिकायत दर्जhttps://t.co/0DoF2zg3YK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026













