दानपुर: औखंद गांव में बदहाल सड़कों को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बीडीओ से की मरम्मत की मांग

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत ग्राम औखंद में सड़कों की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत ग्राम औखंद में सड़कों की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। लंबे समय से सड़कों की मरम्मत न होने के कारण गांव के रास्तों से गुजरना दुभर हो गया है, जिससे रोजमर्रा के आवागमन में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्कूली बच्चों और किसानों को हो रही भारी दुश्वारी

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान जगदीश सिंह लोधी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत और मांग के बावजूद गांव की जर्जर सड़कों की सुध नहीं ली गई। खस्ताहाल रास्तों के कारण स्कूली बच्चों, राहगीरों और किसानों को रोजाना दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। विशेषकर किसानों को खेतों तक ट्रैक्टर और कृषि यंत्र ले जाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

बीडीओ से शिकायत, जल्द निर्माण की मांग

समस्या से आक्रोशित होकर मुकेश ठाकुर, मोहर सिंह ठाकुर, दीपचंद, जीतू सिंह, अशोक कुमार, पूर्व प्रधान सुधीर कुमार, राजू कश्यप और श्याम कश्यप सहित दर्जनों ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी सोहनवीर सिंह को शिकायत पत्र सौंपा है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.