सोनौली
सोनौली बॉर्डर पर फरेन्दी तिवारी टोला के पास हुई गिरफ्तारी; 19 वर्षीय युवक के पास से 40.47 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित महराजगंज जनपद के सोनौली थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी (SSB) की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है।
महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित महराजगंज जनपद के सोनौली थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे एक 19 वर्षीय नेपाली युवक को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।
रात के अंधेरे में फरेन्दी तिवारी टोला के पास से हुई गिरफ्तारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत 21 जुलाई 2026 की रात करीब 8:19 बजे सोनौली पुलिस और एसएसबी की 22वीं वाहिनी की संयुक्त टीम सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त पर थी।
इसी दौरान ग्राम फरेन्दी तिवारी टोला (तिलहवा) के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। घेराबंदी कर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 40.47 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई।
नेपाल का रहने वाला है गिरफ्तार तस्कर
पुलिस की पूछताछ और जांच में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रनवीर गुरुंग (उम्र 19 वर्ष), पुत्र धीरज गुरुंग, निवासी- वार्ड नंबर 2, झंडी बाजार नेवढ़िया चौक, जिला रुपनदेही राष्ट्र- नेपाल के रूप में हुई है।
एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज, विधिक कार्रवाई जारी
सोनौली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 71/2026, धारा 8/21/23 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसे जेल भेजने की अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली संयुक्त टीम:
यह सफल कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी (CO) नौतनवा बसन्त कुमार सिंह तथा थानाध्यक्ष सोनौली महेन्द्र कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई करने वाली टीम में उप-निरीक्षक उमाकान्त सरोज, वासुदेव यादव, कांस्टेबल अनूप कुमार तथा एसएसबी 22वीं वाहिनी के सहायक सेनानायक आदित्य जायसवाल व उनकी टीम शामिल रही।
मध्य प्रदेश के आगर मालवा जनपद अंतर्गत नलखेड़ा में ‘रक्तदान महादान मित्र मंडल परिवार’ के सान्निध्य में आगामी 20 सितंबर 2026 रविवार को ‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक सम्मान समारोह 2026’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है।
मध्य प्रदेश के आगर मालवा जनपद अंतर्गत नलखेड़ा में ‘रक्तदान महादान मित्र मंडल परिवार’ के सान्निध्य में आगामी 20 सितंबर 2026 रविवार को ‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक सम्मान समारोह 2026’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। pic.twitter.com/j9fj3aB2eX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 22, 2026













