बूथ की ताकत और वैचारिक निष्ठा से इटवा में फिर लहराएगा भाजपा का परचम: पवन कसौधन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा विधानसभा क्षेत्र के भिलौरी स्थित जीवन साथी मैरेज हाल में भारतीय जनता पार्टी का भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा विधानसभा क्षेत्र के भिलौरी स्थित जीवन साथी मैरेज हाल में भारतीय जनता पार्टी का भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी के संयोजन में आयोजित इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बस्ती के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि पवन कसौधन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल सत्ता पाने का दल नहीं, बल्कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद के दर्शन पर चलने वाला एक परिवार है। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्षों के त्याग और समर्पण के बल पर ही आगामी चुनाव में इटवा विधानसभा में ऐतिहासिक विजय हासिल होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन के गुर सिखाते हुए पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति, 11 सदस्यीय समिति के गठन, बुजुर्गों व दिव्यांगजनों की अलग सूची बनाकर निरंतर संवाद बनाए रखने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम संयोजक व पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती ही पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और ‘सरल ऐप’ के माध्यम से डिजिटली सशक्त बनने का आह्वान किया।

इस दौरान बिस्कोहर नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता, इटवा नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल, पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य राम कृपाल चौधरी व प्रदीप कसौधन, मंडल अध्यक्ष कन्हैया विश्वकर्मा, राजेश पांडेय, राम सूरत चौरसिया, कुंवर जी मिश्रा सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.