सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के पथरा थाना क्षेत्र के खरकट्टी नहर पुल के पास बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पानी में तैरता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पथरा थाना क्षेत्र के खरकट्टी नहर पुल के पास बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पानी में तैरता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बसडीलिया गांव निवासी तनवीर (पुत्र अर्श अहमद) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, तनवीर बीते दो दिनों से घर से लापता था और उसकी काफी तलाश की जा रही थी।
घटना की जानकारी मिलते ही पथरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
लखीमपुर खीरी दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार रात लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता लोहिया भवन पर एकत्र हुए और मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। pic.twitter.com/5v1ccNDMV5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 22, 2026













