बागापार (महराजगंज)
करीब ढाई किमी लंबे खड़ंजे मार्ग की बदहाली से दर्जनों गांवों के हजारों लोग परेशान; स्कूली बच्चे और किसान जोखिम उठाकर सफर करने को मजबूर, डामरीकरण की उठी मांग।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद के सदर क्षेत्र से बदहाल बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक उपेक्षा की एक बड़ी खबर सामने आई है। रामपुर बुजुर्ग से सोनरा होते हुए चौक-महराजगंज मार्ग को जोड़ने वाली नहर पटरी की सड़क पिछले कई वर्षों से बदहाली का दंश झेल रही है। मरम्मत के अभाव में करीब ढाई किलोमीटर लंबा यह खड़ंजा मार्ग अब पूरी तरह से बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुका है।
लगातार हो रही बरसात के कारण सड़क के विशालकाय गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे पूरी सड़क जलभराव और कीचड़ की चपेट में है। इस मार्ग से सोनरा, सिसवनिया, रामपुर बुजुर्ग, लखिमा थरुआ, गबड़ुआ, रेहाव और नदुआ समेत दर्जनों गांवों के हजारों लोग प्रतिदिन आवाजाही करते हैं।
कीचड़ और पानी भरे गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसलकर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं, चारपहिया वाहनों के फंसने से लंबा जाम लग रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, एक तरफ जहां सड़क गड्ढों से भरी है, वहीं दूसरी तरफ सड़क के दोनों किनारों पर उगी झाड़ियों ने मार्ग को बेहद संकरा बना दिया है। मोड़ पर सामने से आने वाले वाहनों को देखना और पास देना बेहद जोखिम भरा साबित हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क क्षेत्रवासियों के लिए जिला मुख्यालय महराजगंज तक पहुंचने का सबसे महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, लेकिन जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों की उपेक्षा के कारण इसकी सुध नहीं ली जा रही है।
ग्रामीणों (अमरजीत शर्मा, बलराम, अतुल, दिनेश, राहुल भट्ट, शिवानंद आदि) का कहना है:
हम वर्षों से इस जर्जर सड़क के पक्कीकरण और डामरीकरण की मांग कर रहे हैं। बरसात के दिनों में गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे हर वक्त हादसे का डर बना रहता है। अगर इस मार्ग का डामरीकरण करा दिया जाए, तो दर्जनों गांवों की बड़ी आबादी को सुगम और सुरक्षित आवागमन मिल सकेगा।
ग्रामीणों की मुख्य मांगें
रामपुर बुजुर्ग से सोनरा नहर पटरी मार्ग का तत्काल पक्कीकरण व डामरीकरण कराया जाए।सड़क के दोनों ओर उगी घनी झाड़ियों की कटाई-सफाई कराई जाए।पानी के भराव को रोकने के लिए समुचित जलनिकासी (ड्रेनेज) की व्यवस्था की जाए।
लखीमपुर खीरी दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार रात लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता लोहिया भवन पर एकत्र हुए और मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। pic.twitter.com/5v1ccNDMV5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 22, 2026













