सिद्धार्थनगर: नादेपार में डीएम ने खाद की दुकान का किया औचक निरीक्षण, ओवररेटिंग और टैगिंग पर कड़ी चेतावनी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने विकास खंड जोगिया के नादेपार स्थित ‘ओम जय नरसिंह ट्रेडर्स’ नामक खाद की दुकान का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने विकास खंड जोगिया के नादेपार स्थित ‘ओम जय नरसिंह ट्रेडर्स’ नामक खाद की दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दुकान के स्टॉक रजिस्टर और वितरण रजिस्टर की बारीकी से जांच की।

जिलाधिकारी ने दुकान संचालक को स्पष्ट निर्देश दिया कि उर्वरक की बिक्री शासन द्वारा निर्धारित दरों पर ही की जाए। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि किसी भी परिस्थिति में खाद की ओवररेटिंग तय कीमत से अधिक दाम वसूलना या टैगिंग खाद के साथ अन्य उत्पाद जबरन बेचना न की जाए।

डीएम ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई विक्रेता खाद की कालाबाजारी, ओवररेटिंग या टैगिंग करता है, तो किसान इसकी शिकायत सीधे जिलाधिकारी के मोबाइल नंबर 9454417530 या जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 7839882270 पर दर्ज करा सकते हैं। दोषी पाए जाने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.