सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर सोहना–बभनी मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। पुलिया के दोनों ओर गहरे गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ता होने के कारण आए दिन दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर सोहना–बभनी मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। पुलिया के दोनों ओर गहरे गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ता होने के कारण आए दिन दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।

स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों का आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही के चलते निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। इस वजह से रोज़ाना इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में जलजमाव होने से स्थिति और भी विकराल हो जाती है।
क्षेत्रीय लोगों ने शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग से गुहार लगाई है कि अधूरी पुलिया का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराया जाए और सड़क को समतल कर आवागमन सुरक्षित बनाया जाए, ताकि किसी बड़ी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
लखीमपुर खीरी दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार रात लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता लोहिया भवन पर एकत्र हुए और मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। pic.twitter.com/5v1ccNDMV5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 22, 2026













