फरेंदा में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न: बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में 2027 चुनाव का फूंका बिगुल

महराजगंज

महराजगंज 315 फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी हुंकार भरी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज 315 फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी हुंकार भरी। सम्मेलन में पहुंचे भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय राय ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी की वास्तविक ताकत उसके बूथ अध्यक्ष और समर्पित कार्यकर्ता ही हैं।

अजय राय ने कहा कि सशक्त बूथ संगठन ही विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और प्रत्येक अभियान को पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने में बूथ अध्यक्षों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के दौरान सभापति शिवेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री मधुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय, विधानसभा संयोजक गुलाब चौरसिया, गढ़ मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, बृजेश चौधरी, हीरा गुप्ता, नीतेश मिश्रा, राहुल सिंह सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

सिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांगसिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांग