महराजगंज: ठूठीबारी में NH-730S के चौड़ीकरण का नोटिस, 15 दिनों में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश से व्यापारियों में मची खलबली

महराजगंज

महराजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 730एस के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज होते ही सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 730एस के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज होते ही सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। ठूठीबारी चौराहे से लेकर कोतवाली तक सड़क के दायरे में आ रहे मकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों को प्रशासन द्वारा नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर स्वयं निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जिन लोगों को नियमानुसार मुआवजा मिल चुका है, वे यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने पक्के निर्माण नहीं हटाते हैं, तो विभाग द्वारा ध्वस्तीकरण (बुलडोजर) की कार्रवाई की जाएगी।

उधर, इस नोटिस के बाद स्थानीय व्यापारियों और मकान मालिकों में हड़कंप मच गया है। बारिश के मौसम में इस तरह की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों ने चिंता व्यक्त की है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अंतिम निशानदेही पूरी कर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.