दो बच्चों की जान बचाते हुए खुद गहरे पानी में डूबे जगदीश गौतम, सिहाभार गांव में पसरा मातम

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा सिहाभार (थाना बरगदवा) में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के नौतनवा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा सिहाभार (थाना बरगदवा) में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। गांव निवासी जगदीश गौतम (सरला) ने दो मासूम बच्चों को पानी में डूबने से बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। बच्चों को सुरक्षित निकालने के प्रयास में वे स्वयं गहरे पानी में समा गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव के पास स्थित घोला (ढेलहा) में दो बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों को मुसीबत में देख जगदीश गौतम बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत पानी में कूद पड़े। उन्होंने बच्चों को तो बचा लिया, लेकिन खुद गहरे पानी और दलदल के बीच फंस गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

घटना के बाद पूरे सिहाभार गांव में कोहराम मच गया और हर आंख नम हो गई। ग्रामीणों ने जगदीश गौतम के इस अदम्य साहस और मानवता की मिसाल बने कदम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। सूचना मिलते ही बरगदवा थाना प्रभारी धनंजय राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.