महराजगंज: सदर विधानसभा में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, ‘मजबूत बूथ’ से संगठन को और धार देने का आह्वान

महराजगंज

महराजगंज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी अभियान के तहत बुधवार को नगर स्थित बाला जी लॉन में सदर विधानसभा क्षेत्र का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी अभियान के तहत बुधवार को नगर स्थित बाला जी लॉन में सदर विधानसभा क्षेत्र का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय मंत्री व पूर्व एमएलसी विनोद पांडेय, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया और जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय (संजय पांडेय) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि विनोद पांडेय ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति हैं और मजबूत बूथ ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने बूथ अध्यक्षों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया और उन्हें संगठन की रीढ़ बताया। वहीं, जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो सरकार की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का काम करते हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ई. विवेक गुप्ता, चेयरमैन संतोष जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक राजीव द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ला, आकाश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.