महराजगंज: चटिया गांव के तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत, सोमवार से थी लापता

ठूठीबारी (महराजगंज)

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र स्थित चटिया गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र स्थित चटिया गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां सोमवार से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता 16 वर्षीय किशोरी का शव मंगलवार दोपहर गांव के पीछे स्थित एक तालाब में उतराता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सोमवार दोपहर से लापता थी किशोरी

मृतका की मां रुक्मिणी ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री रिषा सोमवार दोपहर घर से कूड़ा फेंकने की बात कहकर निकली थी। जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परेशान होकर परिजनों ने लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी पुलिस को मामले की सूचना दी थी।

तालाब में शव देख ग्रामीणों में मची सनसनी

मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे गांव के पीछे स्थित तालाब में ग्रामीणों ने एक शव को पानी में उतराते देखा। ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) निचलौल रविंद्र सिंह और ठूठीबारी कोतवाली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान लापता किशोरी रिषा के रूप में हुई।

शव की पहचान होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों का हुजूम जमा हो गया।

तीन वर्ष पूर्व उठ चुका है पिता का साया

ग्रामीणों के अनुसार, मृतका रिषा के पिता का करीब तीन वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। वह अपने भाई-बहनों में चौथे स्थान पर थी। पिता के बाद अब बेटी की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फॉरेंसिक जांच पूरी, पुलिस कर रही सभी पहलुओं की पड़ताल
घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और जरूरी जांच-पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह का बयान

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके की जांच की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.